{"_id":"64903e04f375a7dae608fa54","slug":"blood-soaked-body-found-on-roadside-fear-of-murder-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले पंजाब से कमाकर आया था घर: खून से लथपथ सड़क के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले पंजाब से कमाकर आया था घर: खून से लथपथ सड़क के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 19 Jun 2023 05:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी फरेंदा/कोल्हुई।
संवाद न्यूज एजेंसी फरेंदा/कोल्हुई।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:07 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पश्चिम सोमवार की सुबह एक युवक की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी दिनेश गुप्ता (30) बीते तीन वर्षों से परिवार के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी काम करते थे। तीन वर्ष से वह घर नहीं आए थे। सोमवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे खून से सना मिला तो सभी लोग दंग रह गए।
युवक के मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। साथ के लोगों ने बताया कि बिना किसी सूचना के वह घर दो दिन पूर्व चला था। जहां गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे शव मिला। युवक के मुंह, कान व आंख से खून निकला हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर दिल्ली में, उनके नाम पर मुन्ना भाई चला रहे अस्पताल, कर रहे कमाई
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।