Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven-day Ramlila begins at Adda Bazar

Maharajganj News: श्रवण कुमार के वियोग में अंधे माता-पिता ने त्यागे प्राण, दशरथ को मिला श्राप

Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven-day Ramlila begins at Adda Bazar
अड्डा बाजार। महुअवा अड्डा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की रात सात दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन श्रवण कुमार वध, दशरथ को श्राप और पुत्रेष्टि यज्ञ की कथा का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई दृश्यों को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि श्रवण कुमार अपने नेत्रहीन माता-पिता को कांवर में बैठाकर तीर्थयात्रा पर निकले थे। अयोध्या के समीप जंगल में माता-पिता को प्यास लगने पर वह पानी लेने नदी पर गए। इसी दौरान शिकार कर रहे राजा दशरथ ने नदी में पानी भरने की आवाज को किसी जानवर के पानी पीने की आहट समझ लिया। उन्होंने शब्दभेदी बाण चला दिया, जो श्रवण कुमार को जा लगा। घायल श्रवण ने राजा दशरथ से अपने माता-पिता को पानी पिलाने का आग्रह किया और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर नेत्रहीन माता-पिता ने पुत्र वियोग में तड़पते हुए राजा दशरथ को श्राप दिया कि उन्हें भी एक दिन पुत्र वियोग सहना पड़ेगा। इसके बाद दोनों ने भी प्राण त्याग दिए। अगले प्रसंग में संतान न होने से दुखी राजा दशरथ को गुरु वशिष्ठ के परामर्श पर पुत्रेष्टि यज्ञ कराते दिखाया गया। यज्ञ के फलस्वरूप तीनों रानियों से चार पुत्रों का जन्म हुआ। कौशल्या के पुत्र राम, कैकेयी के भरत तथा सुमित्रा के पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न नाम से जाने गए। अयोध्या में जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह और विनोद चौबे ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यहां सौ वर्षों से अधिक समय से प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन और मेला आयोजित होता है। 17 नवंबर को मेले में रावण के भव्य पुतले का प्रतीकात्मक दहन किया जाएगा। इस दौरान यशवंत सिंह, दिलेश्वर सिंह, विवेक सिंह, सूरज मद्धेशिया, शिवेश सिंह, रामशैलेश, विनोद, अभिषेक और विनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed