फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block SP chief candidates

सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित

Sat, 23 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 23 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सपा के प्रदेश महासचिव व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हवाले से जिले के सभी 12 ब्लॉकों के प्रत्याशियों के नाम की घोषित किया है।
जिलाध्यक्ष यमुना यादव व महासचिव आफाक अहमद खान ने सूची के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सपा उम्मीदवार बनाए गए सदस्यों ने टिकट मिलते ही भागदौड़ तेज कर दी है। प्रत्याशियों में महासचिव आफाक अहमद खान की पत्नी गजल भी शामिल हैं।

ये हैं सपा से उम्मीदवार

विज्ञापन

सदर ब्लॉक से गजल, फरेंदा से रामप्रकाश सिंह, निचलौल-आभा यादव, मिठौरा-रामनिवास यादव, सिसवा-मानवेंद्र सिंह, नौतनवा-बिंदा देवी, लक्ष्मीपुर-तजेंद्र पाल सिंह, धानी-महबूब आलम, बृजमनगंज-चईती देवी, घुघली-संजय प्रसाद, पनियरा-चंद्रा जायसवाल और परतावल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हरिशंकर वर्मा उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां में सर्किल के सभी थानों की समीक्षा बैठक नौतनवा थाने में शुक्रवार को एसपी ने शुक्रवार को की। कई अभिलेखों की जांच की। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सतर्कता के निर्देश दिए।


एसपी भारत सिंह ने थाना इंचार्जों और विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता की तरफ से शिकायती आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द करने को कहा। हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बीडीसी सदस्य का आपराधिक इतिहास है तो कड़ी नजर रखी जाए। सोनौली गोरखपुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति अन्य सीमाओं के बंद होने से बनी है। फरेंदा से पहले मालवाहक वाहनों को रोका गया है। पहले के वाहन सीमा पार होने पर अन्य जाने पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed