{"_id":"685af96691a4d536410c574f","slug":"block-education-officer-warned-due-to-low-attendance-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152785-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपस्थिति न्यून होने पर खंड शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपस्थिति न्यून होने पर खंड शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी
Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत दिव्यांग शौचालय एवं कक्षा-कक्ष टाईलीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने का निर्देश दिया।
नगर क्षेत्र के विद्यालयों की सूची संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की सूची संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध का निर्देश दिया। सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के मुख्य भवन तक सड़क बनाये जाने के लिए पीडब्ल्यूडी से आगणन बनाए जाने का निर्देश दिया गया।
बीआरसी पर स्थापित 24 आधार मशीनों में से अक्रियाशील 12 मशाीनों को सही कराए जाने तथा जिन बच्चों के आधार नही बने है, का 12 क्रियाशील आधार मशीनों से आधार बनाए जाने के निर्देश दिए गए। 6836 प्रोमोटेड बच्चे जिनका वेरिफिकेशन एवं 4162 बच्चे जिनके आधार वेरिफिकेशन का कार्य शिक्षक स्तर पर लम्बित है, को विलम्बतम 30 जून 2025 तक सत्यापित कराये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएलएड मूल्यांकन में विकास क्षेत्र-महराजगंज में 78 के सापेक्ष 61 स्कूल ही निपुण पाए गए। जिलाधिकारी ने उक्त प्रगति को संतोषजनक नहीं मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी-सदर पर नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल से अवकाश स्वीकृत करते समय प्रधानाध्यापक/खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि उस विद्यालय के अन्य अध्यापक अवकाश पर न हो।
माह-मई 2025 में विकास क्षेत्र-निचलौल में शिक्षकों की औसत उपस्थिति न्यून होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी देते हुए उपस्थिति को बढ़ाने का निर्देश दिया। एआरपी के 13 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिया।
वनग्राम के 29 विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स पर असंतृप्त विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, बीएसए ऋद्धि पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा मौजूद रहे।