फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block Education Officer demolish the dilapidated and auctioned schools

जर्जर व नीलाम हुए स्कूलों को ध्वस्त कराएं खंड शिक्षा अधिकारी

Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer demolish the dilapidated and auctioned schools
विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
जर्जर व नीलाम हुए स्कूलों को ध्वस्त कराएं खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश
महराजगंज। जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित ब्लॉक के जर्जर व नीलाम हुए परिषदीय विद्यालयों को तत्काल ध्वस्त कराना सुनिश्चित करें। जिन विद्यालयों की नीलामी तीन बार हो चुकी है, उसके नीलामी चौथी बार में फाइनल करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।

सीडीओ ने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालय भवनों की नीलामी अब तक नहीं हुई है, उसकी नीलामी की सूचना के साथ अगले बैठक में उपस्थित हों। नए चिह्नित 303 जर्जर भवनों की सूची के साथ अगली बैठक में प्रतिभाग करने को भी कहा। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि परफार्मेंस ग्रांट के चिह्नित ग्रामों में मनरेगा पार्क, स्टेडियम एवं खेल मैदान में से किसी एक का निर्माण कराया जाए। अंत्येष्टि स्थलों को चकमार्ग से जोड़ने की दिशा मेें पहल की जाए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रत्येक ब्लॉक के चयनित तीन-तीन ग्रामों को मॉडल बनाने का कार्य किया जाए। इस दौरान सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed