फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block chiefs will be administered oath on 20

ब्लॉक प्रमुखों को 20 को दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Block chiefs will be administered oath on 20
ब्लॉक प्रमुखों को 20 को दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन

महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की प्रक्रिया 20 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इस दिन जिले में निर्वाचित 12 ब्लॉक प्रमुख और 1154 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुबह 11 बजे से शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ जाएगी। पहली बैठक का आयोजन कर विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।
जिले के 12 ब्लॉकों में कुल 1166 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुुुने गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख का निर्वाचन भी हो गया है। निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण का इंतजार था। शासन ने शपथ ग्रहण कराने व क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक कराने के लिए 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत प्रमुख व सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन

सबसे कम 33 बीडीसी सदस्य धानी तथा सबसे अधिक 127 बीडीसी सदस्य निचलौल में शपथ लेंगे। पनियरा में 103, परतावल में 107, घुघली में 105, सदर में 97, मिठौरा में 113, सिसवा में 75, नौतनवां में 116, लक्ष्मीपुर में 106, फरेंदा में 87 तथा बृजमनगंज में 97 बीडीसी सदस्य शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ दिलाने के लिए अधिकारी नामित
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिले के 12 ब्लॉकों में शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। सदर, फरेंदा, निचलौल व नौतनवां ब्लॉक में संबंधित तहसील के एसडीएम, परतावल में परियोजना निदेशक डीआरडीए, पनियरा में सदर तहसीलदार, घुघली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सिसवा में तहसीलदार निचलौल, मिठौरा में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, लक्ष्मीपुर में तहसीलदार नौतनवां, बृजमनगंज में तहसीलदार फरेंदा तथा धानी में उपायुक्त श्रम रोजगार शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed