{"_id":"60e84ec18ebc3e3bbb4bb7b9","slug":"block-chief-elected-unopposed-on-five-seats-maharajganj-news-gkp401178735","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सीटों पर ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सीटों पर ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

सदर सीट पर निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया
अब सात ब्लॉकों में ही होगा शनिवार को होगा मतदान
महराजगंज। ब्लॉक प्रमुख पद पर जिले की पांच सीटों पर शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शेष सात सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। एक ही प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने से चार सीटों पर बृहस्पतिवार को ही निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया था। जबकि विवाद का केंद्र रही सदर ब्लॉक प्रमुख की सीट पर शनिवार को अप्रत्याशित तरीके से निर्दल प्रत्याशी अनीता ने नाम वापस ले लिया। इससे यहां पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
सदर के सहायक निर्वाचन अधिकारी साईं तेजा सीलम ने बताया कि सदर ब्लॉक में भाजपा समर्थित सोनी कश्यप तथा निर्दलीय अनीता ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे सदर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। पनियरा के सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पनियरा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी वेद प्रकाश शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। फरेंदा के सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय गुप्ता ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी के रूप में मनीषा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सिसवां के सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिसवा में भाजपा समर्थित कोदई निषाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। परतावल ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी आनंद शंकर वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी एआरओ ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
समर्थकों ने उड़ाया अबीर-गुलाल
जिले के पांच ब्लॉकों में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा के बाद समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ा कर खुशी मनाई। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि नए प्रमुख के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र का समुचित विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, नरेंद्र खरवार ने सोनी कश्यप को सदर से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
एसडीएम ने धानी मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
शनिवार को प्रस्तावित प्रमुख पद के मतदान के लिए एसडीएम फरेंदा अभय गुप्ता ने शुक्रवार को धानी ब्लॉक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को मतदान के दौरान व्यवस्था चुुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।