फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   blame for viral picture

अश्लील शब्द लिख युवती की तस्वीर वायरल करने का आरोप

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
blame for viral picture
अश्लील शब्द लिख युवती की तस्वीर वायरल करने का आरोप
विज्ञापन

- पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील शब्द लिखकर एक युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष को सौंपे पत्र में पीड़िता के पिता ने कहा है कि एक माह पूर्व वह बेटी की तस्वीर निकलवाने के लिए गांव के चौराहे पर स्थित स्टूडियो में गए थे। स्टूडियो संचालक ने उनके मोबाइल फोन से उनकी बेटी की तस्वीर अपने लैपटॉप में भेजा था। स्टूडियो पर गांव के दो-तीन युवक भी आते-जाते रहते हैं। पिता का आरोप है कि गांव के इन युवकों ने ही उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए उनके भांजे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील शब्दों के साथ उसकी तस्वीर पोस्ट की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed