{"_id":"63daaad80a37581b1c198a6d","slug":"blame-for-taking-money-maharajganj-news-gkp46603669-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आधार कार्ड के नाम पर वसूली की शिकायत, जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आधार कार्ड के नाम पर वसूली की शिकायत, जांच समिति गठित
विज्ञापन
आधार कार्ड के नाम पर वसूली की शिकायत, जांच समिति गठित
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फरेंदा ब्लॉक में तैनात अनुदेशक की ओर से स्कूली बच्चों से आधार कार्ड बनवाए जाने के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत पर जांच समिति गठित की गई है। तीन दिन के अंदर समिति को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की ओर से यह शिकायत की जा रही थी कि अनुदेशक की ओर से आधार कार्ड बनवाने में वसूली की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उसे तत्काल कार्यमुक्त करें।
शिकायत की जांच के लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अरविंद मणि त्रिपाठी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा केके सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां आनंद मिश्रा की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच कर वे अपनी रिपोर्ट कार्यालय को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।