फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Blackout of 10 minutes from 6 pm today

Maharajganj News: आज शाम छह बजे से 10 मिनट का ब्लैक आउट

Fri, 23 Jan 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Blackout of 10 minutes from 6 pm today
हवाई हमले के समय सुरक्षा का है मॉकड्रिल
विज्ञापन

महराजगंज। हवाई हमले के समय ब्लैक आउट के जरिये नागरिकों व इमारतों की सुरक्षा की कवायद के तहत आज शाम छह बजे से 06:10 तक ब्लैक आउट की मॉकड्रिल का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि युद्ध की स्थिति में सुरक्षा के लिए ब्लैक आउट एक कारगर उपाय है। लेकिन इसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। इसी के मद्देनजर आज शाम छह बजे पुलिस लाइन व मुख्यालय के आसपास क्षेत्र में दस मिनट का माकड्रिल सिविल डिफेंस की मदद से किया जाएगा। इस अवधि में सभी नागरिक एक साथ अपने घरों की लाइट आफ रखेंगे और खुले में भी माचिस, टार्च या कोई भी रोशनी नहीं जलाएंगे। ब्लैक आउट की परिस्थितियों में रोशनी न होने से हवाई हमले अपने लक्ष्य से भटकते हैं और सुरक्षा का दायरा बढ़ता है। इसकी जानकारी सभी को हो सके इसलिए इस ब्लैक आउट को सभी नागरिक असली ब्लैक आउट की तरह ही पूरे 10 मिनट तक हर स्थान की रोशनी को बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट का सायरन भी पुलिस लाइन से विस्तारित किया जाएगा और समाप्त होने पर भी सायरन सूचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed