फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Black marketing of urea... case against three farmers

Maharajganj News: यूरिया की कालाबाजारी... तीन काश्तकारों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of urea... case against three farmers
कृषक सेवा केंद्र पिपरा रसूलपुर में खाद लेने कतार में खड़े लोग l फोटो स्रोत संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर आम किसानों की बढ़ती परेशानी को लेकर प्रशासन परेशान था। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मामले की गहनता से जांच कराई। इस दौरान यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले काश्तकारों की काली करतूत की पोल खुल गई। फिलहाल इस प्रकरण में रविवार को सोनौली पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर एक ही गांव के तीन काश्तकारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिले में यूरिया खाद के आवंटन के बाद बढ़ती किल्लत को देख सरहद पर खाद की तस्करी होने की आशंका हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 अगस्त को मौके पर पहुंच कर एक मैट्रिक टन से अधिक यूरिया खाद की खरीदारी करने वाले काश्तकारों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि भारत नेपाल बाॅर्डर के करीब गांव हरदीडाली निवासी इरफान की ओर से जुलाई में 10 बार में कुल 25 बोरी नीम कोटेड यूरिया की खरीदारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इरफान ने लिखित बयान देकर कहा कि उनके पास दो एकड़ ही कृषि योग्य भूमि है। उक्त भूमि बटाई पर ली है। इरफान ने यह भी कहा कि उन्होंने शेष खाद 250 रुपये प्रति बोरी का लाभ लेकर दूसरे को बेच दी।
इसी तरह हरदीडाली गांव निवासी काश्तकार निजामुद्दीन की ओर से जुलाई में 17 बार में 35 बोरी नीम कोटेड यूरिया खाद की खरीदारी की गई है। हालांकि नौतनवा तहसील के राजस्व अभिलेख के मुताबिक निजामुद्दीन के पास महज 1.40 हेक्टेयर ही कृषि भूमि है। वहीं काश्तकार सरफुद्दीन ने जुलाई में 13 बार में 32 बोरी नीम कोटेड यूरिया खाद की खरीदारी की है। हालांकि सरफुद्दीन ने लिखित में बयान दिया है कि उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं हैं।

ऐसे में आशंका है कि गांव भारत-नेपाल बार्डर के करीब होने के चलते तीनों काश्तकारों की ओर से खाद से मोटा मुनाफा कमाने के लिए नेपाल तस्करी कर दी गई है।
वहीं सोनौली थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह के अनुसार मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर आरोपी काश्तकार सरफुद्दीन, निजामुद्दीन और इरफान निवासी हरदीडाली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed