फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP's booth presidents' conference to be held in all assembly constituencies on the 22nd.

Maharajganj News: 22 को सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's booth presidents' conference to be held in all assembly constituencies on the 22nd.
महराजगंज। 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान राम जियावन मौर्य ने कहा कि 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों का पंजीकरण डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा तथा पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। बूथ अध्यक्ष संगठन और जनता के बीच सबसे अहम कड़ी हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। वहीं, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि बूथ स्तर का सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed