फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bjp win sadar seat second time

सदर विधानसभा सीट भाजपा का दबदबा कायम

Fri, 11 Mar 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp win sadar seat second time
कलेक्ट्रेट परिसर में सदर विधान सभा में जीत के बाद जयमंगल कन्नौजिया को प्रमाण पत्र देते एसडीएम सद? - फोटो : MAHARAJGANJ
सदर विधानसभा सीट भाजपा का दबदबा कायम
विज्ञापन

- दूसरी बार जयमंगल कन्नौजिया हुए निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर विधानसभा सीट से जयमंगल कन्नौजिया ने दूसरी बार जीत दर्ज किया है। क्षेत्र की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए भाजपा के किले को मजबूत किया है। इस बार दूसरे नंबर निर्दल प्रत्याशी निर्मेष मंगल रहे।
मतदान के बाद जनता का रुझान निर्दल की तरफ ज्यादा बताया जा रहा था, लेकिन ईवीएम खुला को शुरूआत से ही जयमंगल कन्नौजिया ने बढ़त बना ली। 33 राउंड की गणना में वह आगे रहे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट के इतिहास पर नजर डाले तो सदर सीट ज्यादातर भाजपा के कब्जे में रही। इस सीट से भाजपा के चंद्र किशोर तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1991 में राम प्यारे आजाद-भारतीय जनता पार्टी, 1993 में चंद्र किशोर भारतीय जनता पार्टी, 1996 में चंद्र किशोर भारतीय जनता पार्टी, 2002 चंद्र किशोर भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीते। 2007 में श्रीपति समाजवादी पार्टी एवं 2012 में सुदामा समाजवादी पार्टी से विजयी हुए। वर्ष 2017 में जयमंगल कन्नौजिया भारतीय जनता पार्टी से विजयी हुए। जयमंगल कन्नौजिया को 1,25154 मत मिले थे। 2022 में फिर जयमंगल कन्नौजिया ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव से इस बार 226 मत पाए ज्यादा
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया दूसरी बार भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। वर्ष 2017 में जहां 1,25,154 मत पाए थे, वहीं वर्ष 2022 के चुनाव में 1,35,380 मत प्राप्त किए हैं। इस बार उनको 226 मत ज्यादा मिला है। जीत का फासला 76,647 है। निर्दल प्रत्याशी निर्मेष मंगल को 58,733 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आलोक प्रसाद को 5,825 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश को 20,337, सुभासपा से गीता रत्ना को 21,736 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed