फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP will contest elections strongly

पंचायत चुनाव मजबूती से लडे़गी भाजपा

Tue, 22 Dec 2020 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest elections strongly
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धत करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : MAHARAJGANJ
पंचायत चुनाव मजबूती से लडे़गी भाजपा
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले जिले के प्रभारी मंत्री
महराजगंज। भाजपा पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। ग्राम स्तर पर कार्यकर्ता कार्य शुरू कर दें। संगठन की ओर से मिले निर्देशों के अनुरूप बेहतर कार्य करें।
उक्त बातें मंगलवार की देर शाम पार्टी कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित हुई। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ मौदान में उतरें। जहां कमी नजर आ रही है, वहां पूरे मनोयोग के साथ कार्य में जुट जाएं। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रत्येक गांव में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता बेहतर ढंग से तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि यह ग्राम स्तर का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश के अनुसार पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। जन-जन को सरकार के कामकाज के बारे में बताया जा रहा है। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, इफ्तेखार हुसैन, ओम प्रकाश पटेल, अमरनाथ पटेल, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, महेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed