{"_id":"6a74f42ad6b828dcdd0cfe02","slug":"bjp-to-organise-tiranga-yatra-on-august-10-calls-for-success-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182790-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, सफल बनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
परतावल। पनियरा विधानसभा के सिसवा मुंशी में बृहस्पतिवार को भाजपा की कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और 10 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदेमातरम के साथ हुआ। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित होंगी, जबकि 30 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी बूथों पर बैठक की जाएगी।
इसके बाद कार्यकर्ता और आमजन प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने तथा संचालन शंभू पटेल ने किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।