{"_id":"7ae645afeca7bab69bd868e57c09acaf","slug":"bjp-to-block-major-shake-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में ब्लॉक प्रमुख के लिए मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में ब्लॉक प्रमुख के लिए मंथन
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख चुनाव और 2017 के विधान सभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सेमीफाइनल में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। अब एक और परीक्षा बाकी है। पूरे जिले में ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा का हो। साथ ही मिशन 2017 को पूरा करने में अभी से लगना होगा। सपा सरकार की जमीन खिसक रही है। इसी तिलमिलाहट से गुंडई पर उतारू हो गई है। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक भाजपा संघर्ष करेगी।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि सपा सरकार के इशारे पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चौक थानाध्यक्ष ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। वीरेन्द्र भारती, कुर्सेद अंसारी के घर पर अपशब्द बोलना वहीं श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा राम सूरत यादव का उत्पीड़न किया जाना, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी को फर्जी मुकदमे में फंसाया जाना ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
इन कृत्यों का जवाब दो फरवरी को चौक बाजार में जनसभा में दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि दो फरवरी को चौक बाजार पहुंचे और सपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का आगाज करने जा रही भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाएं।
जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सपा के इशारे पर किया जा रहा है। पार्टी संघर्ष का बिगुल फूंकने जा रही है।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौजिया, संतोष सिंह, अंगद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुर्सेद अंसारी, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे, सेतकृपाल, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल के अलावा तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान शंभू शर्मा, रामाज्ञा यादव, ओपी पटेल के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।