Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP State President Pankaj Chaudhary assigned responsibilities during the meeting.

Maharajganj News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में जिले से 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य

Tue, 03 Nov 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP State President Pankaj Chaudhary assigned responsibilities during the meeting.
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार नवंबर को गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा प्रस्तावित है। इसमें जिले से 10 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास पर आयोजित बैठक में पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, कस्बों और नगरों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पदयात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार तैयारियों की समीक्षा की गई। विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, प्रमुख प्रतिनिधियों, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही वाहनों की व्यवस्था, मंडलवार संख्या निर्धारण और कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed