फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP's victory in six block key posts

छह ब्लॉक प्रमुख पदों पर भाजपा का परचम

Sat, 10 Jul 2021 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's victory in six block key posts
छह ब्लॉक प्रमुख पदों पर भाजपा का परचम
विज्ञापन

12 ब्लॉक में 10 पर भाजपा, एक निर्दल एवं एक सीट सपा की झोली में गई
विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय लक्ष्मीपुर की ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं
महराजगंज। जिले के सात ब्लॉकों में शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर मतदान व मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हो गई। छह ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। जिले की 12 ब्लॉक में 10 पर भाजपा का कब्जा हो गया। जबकि एक निर्दल एवं एक सीट सपा की झोली में गई है।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जसीम ने बताया कि मतदान में सभी 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। निर्दल प्रत्याशी अंजली पांडेय 76 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुईं। जबकि इंद्रावती पाठक को 29 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया। निचलौल ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 127 में से 122 मत पड़े। 62 मत पाकर भाजपा समर्थित रमाशंकर गौतम विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी सलहंता देवी को 60 मत मिले। घुघली ब्लॉक के एआरओ शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक में सभी 105 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता देवी ने 94 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को सात मत मिले। चार मत अवैध घोषित हुए। नौतनवां के एआरओ रामसजीवन मौर्य ने बताया कि ब्लॉक में 116 में से 115 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। भाजपा समर्थित राकेश मद्धेशिया को 56 तथा सपा समर्थित राधारमण चौधरी को 54 मत प्राप्त हुए। पांच मत अवैध घोषित किए गए। मिठौरा ब्लॉक के एआरओ राहुल देव भट्ठ ने बताया कि ब्लॉक में सभी 113 मत पड़े। भाजपा समर्थित उर्मिला को 64 व निर्दल रणजीत बहादुर सिंह को 48 मत मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। धानी बाजार के एआरओ वाचस्पति सिंह ने बताया कि ब्लॉक में सभी 33 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित मिथलेश त्रिपाठी को 28 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि सपा प्रत्याशी रामफेर को केवल पांच मत मिले। यहां पर निर्दल प्रत्याशी ने भी दूसरे प्रत्याशी को मत दे दिया। बृजमनगंज ब्लॉक के एआरओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ब्लॉक में सभी 97 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित उदयराज को 90 मत मिले, जबकि निर्दल बैजू व राममिलन को तीन-तीन मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध पाया गया।
विज्ञापन

जीत के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह
सात ब्लॉकों में मतगणना का परिणाम आने के बाद प्रत्याशी समर्थकों में खासा उत्साह दिखा। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पांच ब्लॉकों मे पहले ही हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन
सात ब्लॉकों में जहां शनिवार को मतदान के बाद परिणाम घोषित हुआ वहीं पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन शुक्रवार को ही हो गया था। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में परतावल से आनंद शंकर वर्मा, पनियरा से वेदप्रकाश शुक्ला, सदर से सोनी कश्यप व सिसवा से कोदई निषाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। फरेंदा से सपा समर्थित मनीषा भी निर्विरोध प्रमुख चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed