फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP President, CM will come tomorrow

कल आएंगे भाजपा अध्यक्ष, सीएम

Thu, 07 Feb 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP President, CM will come tomorrow
कल आएंगे भाजपा अध्यक्ष, सीएम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में 8 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा के 11 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा और एसपी रोहित सिंह सजवान ने बुधवार को जिला कारागार के सामने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


  भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन व पार्टी नेताओं ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुडे़ पहलुओं पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया गया है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के प्रबंध करने की बात कही। उन्होंने सदर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव की हिदायत दी। उन्होंने लंबित शिकायतों के निस्तारण की भी हिदायत दी। उन्होंने शस्त्रागार मे रखे शस्त्रों की जांच की। इस मौके पर एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, कोतवाल राम दवन मौर्य भी मौजूद रहे।उधर, सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, अजय कुमार श्रीवास्तव, जगदीश गुप्ता आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed