{"_id":"5ce6f02abdec22076f5119bb","slug":"bjp-pankaj-s-record-of-winning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पंकज ने बनाया जीत का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पंकज ने बनाया जीत का रिकार्ड
Fri, 24 May 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 24 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पंकज ने बनाया जीत का रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। महराजगंज संसदीय सीट का चुनाव परिणाम देर शाम घोषित किया गया। एक बार फिर कमल खिला है। भाजपा के पंकज चौधरी को 726349 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 385925 मत मिले। पंकज ने गठबंधन के अखिलेश को तीन लाख 40 हजार 424 मतों से मात दिया। 11 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। इस बार 10435 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा के पंकज चौधरी 726349 मत मिले। गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 385925 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत को 72516 मत मिले। इस चुनाव में भाजपा को 59 प्रतिशत, गठबंधन को 31 प्रतिशत एवं कांग्रेस को 5.91 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया। पप्पू चौहान 2847, मनीष 1533, मनोज कुमार राना 1782, शिवचरन 1427, सुमित 5162, अनिल कुमार 2039 , पन्ने लाल 3862, प्रमोद कुमार 2233, लालधारी यादव 5362, मोहन कुमार 3058 मत मिला एवं अमरजीत को 2249 मत मिले।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा से पंकज चौधरी सांसद चुने गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से कुंवर अखिलेश सिंह रहे। कांग्रेेस प्रत्याशी सुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। चुनाव परिणाम शांतिपूर्ण ढंग से घोषित हो गया।एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर बनी रही।