फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP on three and independents on two

नगर पंचायत: तीन पर भाजपा एवं दो पर निर्दल का कब्जा

Sun, 14 May 2023 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP on three and independents on two
नगर पंचायत आनंदनगर में भाजपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी के जीत के बाद जुलूस निकाल कर फूलो की होली खे
- कांग्रेस, सपा व बसपा ने भी एक-एक सीट पर लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के आठ नगर पंचायत अध्यक्षों का परिणाम शनिवार की देर शाम घोषित हो गया। भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सपा, बसपा व कांग्रेस के भी एक-एक प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। दो स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है।
नगर पंचायत पनियरा में भाजपा के उमेशचंद जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी चंदा जायसवाल को 982 मतों से हराया। नगर पंचायत परतावल में बसपा प्रत्याशी प्रियंका ने निर्दलीय पूनम को 3350 मतों से पराजित किया। नगर पंचायत घुघली मेें निर्दल प्रत्याशी संतोष ने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता को 925 मतों से हराया। नगर पंचायत चौक बाजार में निर्दलीय संगीता ने भाजपा प्रत्याशी ममता को 643 मतों से हराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बृजमनगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश ने सपा प्रत्याशी दिलीप चौधरी को 2,829 मतों से हराया। नगर पंचायत निचलौल में सपा प्रत्याशी शिवनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दुर्गा को 3521 मतों से हराया। नगर पंचायत आनंदनगर में भाजपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने सपा प्रत्याशी अर्चना गुप्ता को 2,611 मतों से हराया। सोनौली में कांग्रेस प्रत्याशी हबीब ने बसपा की प्रत्याशी कामना त्रिपाठी को 24 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
नगर पंचायत को मॉडल बनाने पर होगा जोर : उमेश
नगर पंचायत पनियरा के निर्वाचित अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने कहा कि पहली बार नगर पंचायत बने कस्बे को मॉडल बनाने पर जोर दिया जाएगा। जलनिकासी के लिए नाली की व्यवस्था के साथ ही सभी 14 वार्डों में सड़क, पथ प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराना प्राथमिकता होगी। इसे जिले की आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में कार्य होगा।
...
मेरी जीत, जनता की जीत : प्रियंका
परतावल नगर पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि मेरी जीत परतावल नगर के जनता की जीत है। जिस उम्मीद व विश्वास के साथ जनता ने जीत दिलाई है, उसे पूरा करने मेें कोई कोर-कसर नहीं रखूंगी। सभी वार्डों में समानता की दृष्टि से विकास कार्य कराया जाएगा। बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर होगा, जिससे कि लोगों को शहर में होने का आभास हो सके।
...
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा प्रयास : संतोष
नगर पंचायत घुघली के निर्वाचित अध्यक्ष संतोष ने कहा कि घुघली की जनता ने जिस उम्मीद के साथ परिवर्तन किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। विकास के जो भी कार्य अधूरे हैं, उसे पूरा कराते हुए नगर पंचायत को आदर्श बनाने का कार्य होगा। सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास होगा।
...
चौक बाजार में विकास की गंगा बहाने का होगा कार्य : संगीता
चौक बाजार में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित संगीता ने कहा कि नगर में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया जाएगा। नगर को पर्यावरणीय दृष्टि से मजबूत बनाने के साथ ही सुविधाओं से भी युक्त करने का पूरा प्रयास होगा। आमजन के हितों को ध्यान मेें रखते हुए विकास के दृष्टिगत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। इंटरलाकिंग सड़क व शौचालय आदि का भी निर्माण होगा।
...
नगर को नए सिरे से सृजित करने की होगी पहल . राकेश
नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि नई नगर पंचायत के रूप में विकसित बृजमनगंज को नए सिरे से सृजित करने की पहल होगी। नगर में गुणवत्तापरक सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही शुद्ध् पेयजल के लिए पानी टंकी का निर्माण, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण आदि पर भी जोर होगा।
...
विकास बनेगा निचलौल नगर पंचायत की पहचान : शिवनाथ
निचलौल में अध्यक्ष निर्वाचित हुए सपा के शिवनाथ ने कहा कि जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उसे पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं रखी जाएगी। विकास कार्य को निचलौल नगर पंचायत की पहचान बनाने का कार्य होगा। जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जानते हुए उसके निराकरण का प्रयास होगा।
...
मेरी जीत सोनौली की जनता की जीत : हबीब
नगर पंचायत सोनौली के निर्वाचित अध्यक्ष हबीब ने कहा कि मेरी जीत सोनौली की जनता की जीत है। जनता ने विकास के जिस उम्मीद के साथ उन्हें नेतृत्व सौंपा है, उसे पूरा करने का कार्य करूंगा। सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास पर चर्चा करते हुए आवश्यकतानुसार बुनियादी कार्यों को कराने पर जोर दिया जाएगा।

...
नगर की काया को बदलने का होगा प्रयास : विजयलक्ष्मी
नगर पंचायत बृजमनगंज की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने कहा कि नगर की काया को बदलने का प्रयास होगा। विकास के जिस बिंदु पर शहर कमजोर होगा, उसे पूरा कराने का कार्य किया जाएगा। सदस्यों से भी वार्ड की समस्या को जानते हुए वहां पर सड़क, पेयजल, शौचालय, पथप्रकाश आदि के विकास का कार्य होगा।
...
नगर पंचायत पनियरा उमेशचंद जायसवाल-----भाजपा-------3280-----जीते
चंदा जायसवाल-----------निर्दल--------2298-----हारीं
नगर पंचायत परतावल प्रियंका---------बसपा------6655---------जीते
पूनम-----------निर्दल-----3305-----------हारे
नगर पंचायत घुघली संतोष-----------निर्दल-----------3585-----जीते
ओमप्रकाश-------भाजपा--------2660------हारे
नगर पंचायत चौक
संगीता----------निर्दल--------4552---------जीतीं
ममता-----------भाजपा-------3909---------हारीं
नगर पंचायत बृजमनगंज राकेश कुमार-----भाजपा-------4873------ जीते
दिलीप चौधरी-------सपा-------2044-------हारे
नगर पंचायत सोनौली हबीब----------------कांग्रेस------3049-------जीते
कामना त्रिपाठी------बसपा------3025--------हारीं
नगर पंचायत निचलौल शिवनाथ--------सपा---------6823-----जीते
दुर्गा अग्रहरी----भाजपा------3302------हारे
नगर पंचायत आनंदनगर
विजयलक्ष्मी------भाजपा-----10639-----जीतीं
अर्चना गुप्ता-------सपा--------8028------हारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed