फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP MLA could not feed lotus in his area

Maharajganj News: अपने क्षेत्र में कमल नहीं खिला पाए भाजपा के विधायक

Tue, 16 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA could not feed lotus in his area
महराजगंज पालिका में दूसरे नंबर पर रहा भाजपा का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
विज्ञापन

नौतनवां पालिका में हाल और खराब, तीसरे नंबर पर गया पार्टी का उम्मीदवार
नगर पंचायतों में भी प्रदर्शन रहा खराब, सभासद और सदस्य भी नहीं जीत पाए
संजय कुमार पांडेय
महराजगंज। भाजपा के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी नगर निकाय चुनाव में अपने क्षेत्र में कमल नहीं खिला पाए। नगर पालिका महराजगंज में भाजपा का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चला गया। वहीं, नौतनवां नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तीसरे नंबर चला गया। यही नहीं, नगर पंचायतों में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
नगर निकाय चुनाव में सदर और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता नहीं खुल सका। सदर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका महराजगंज, नगर पंचायत घुघली व चौक बाजार हैं। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली है। इन निकायों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। सबसे खराब प्रदर्शन सोनौली में रहा है।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिकाओं में से एक नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी तो दूसरी महराजगंज में सपा की पुष्पलता मंगल ने बाजी मारी है। आठ नगर पंचायतें हैं। इनमें तीन पर भाजपा, दो निर्दल, एक-एक बसपा, सपा व कांग्रेस के खाते में गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र में चौक बाजार व घुघली नगर पंचायतें हैं। दोनों जगह भाजपा काे करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया अपने क्षेत्र में एक भी सीट नहीं जिता पाए हैं। नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी को भी कामयाबी नहीं मिली। सोनौली में कांग्रेस प्रत्याशी हबीब तो नौतनवां में निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने बाजी मारी है। दोनों सीटों पर भाजपा काे हार का सामना करना पड़ा। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में एक सीट पर चुनाव हुआ था। उसमें भी भाजपा को जीत नहीं मिल सकी। निचलौल नगर पंचायत से सपा से शिवनाथ मद्धेशिया ने जीत दर्ज की है। संवाद
...
नगर पालिका महराजगंज
- सपा की पुष्पलता मंगल को 16,902 वोट मिले और वह विजयी रहीं
- भाजपा की उर्मिला देवी को 12,699 वोट मिले। वह दूसरे नंबर पर रहीं
...


नगर पालिका नौतनवां
निर्दल बृजेश मणि त्रिपाठी को 7815 वोट मिले और विजयी रहे
निर्दल मो. कलीम खान को 6319 मत मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे
भाजपा के उमेश जासवाल को केवल 3132 मत मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे
...
नगर पंचायत पनियरा
भाजपा के उमेश चंद जायसवाल को 3280 मत मिले और वह विजयी रहे
निर्दल चंदा जायसवाल को 2298 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे
...
नगर पंचायत परतावल
बसपा की प्रियंका को 6655 मत मिले और वह विजयी रहीं
निर्दल पूनम को 3305 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहीं
भाजपा की शुभलक्ष्मी को 2718 मत मिले और तीसरे नंबर पर रहीं
...
नगर पंचायत घुघली
निर्दल संतोष को मिले 3585 वोट और वह विजयी रहे
भाजपा के ओमप्रकाश को मिले 2660 मत और वह दूसरे नंबर पर रहे


नगर पंचायत चौक बाजार
संगीता निर्दल 4552 जीतीं
ममता भाजपा 3909 हारीं
...
नगर पंचायत सोनौली
हबीब कांग्रेस 3049 जीते
कामना त्रिपाठी बसपा 3025 हारीं
दीपक बाबा निर्दल 2499 हारे
बैजू यादव सपा 1680 हारे
अखिलेश त्रिपाठी भाजपा 1339 हारे
...
नगर पंचायत निचलौल शिवनाथ--------सपा---------6823-----जीते
दुर्गा अग्रहरी----भाजपा------3302------हारे
..
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र का परिणाम
नगर पंचायत आनंदनगर
विजयलक्ष्मी------भाजपा-----10639-----जीतीं
अर्चना गुप्ता-------सपा--------8028------हारी
...
नगर पंचायत बृजमनगंज
राकेश कुमार-----भाजपा-------4873------ जीते
दिलीप चौधरी-------सपा-------2044-------हारे
..
अपना बूथ जितवाने में कामयाब रहे सदर विधायक
नगर पालिका परिषद महराजगंज में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के बूथ संख्या 25 पर भाजपा को सबसे ज्यादा 181 मत मिले। सपा को 126 और बसपा को 174 मत मिले हैं। इसके बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

...
अपना बूथ भी नहीं जितवा पाए पनियरा के भाजपा विधायक
पनियरा के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह का परतावल कस्बे में महंत अवैद्यनाथ नगर बूथ है। इस बूथ भाजपा को 140, बसपा को सबसे ज्या 178 व निर्दल को 107 मत मिले हैं।
..
कमी पर कर रहे हैं मंथन
कमी कहां हुई, इस पर मंथन किया जा रहा है। हमारे बूथ पर पार्टी को जीत मिली है। मेहनत तो हर बूथ पर की गई है। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वमान्य होता है। क्षेत्र की जनता सब जान रही है। पूरी मजबूती के साथ क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
- जयमंगल कन्नौजिया, सदर विधायक
..
कमी पर समीक्षा कर रहे हैं
जनता का फैसला सामने आ चुका है। इस पर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्षेत्र में जन-जन के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। कमी कहां रह गई, इस पर समीक्षा की जा रही है।
- ऋषि त्रिपाठी, नौतनवां, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed