फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP members took out a tricolor march on the 300th anniversary of Ahilyabai

Maharajganj News: अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP members took out a tricolor march on the 300th anniversary of Ahilyabai
बागापार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में शनिवार को प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अहिल्याबाई के जीवन, उनके योगदान और कर्तव्य पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया।
विज्ञापन

कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने पूजा की। साथ ही मंदिर परिसर स्थित पोखरे पर गंगा आरती का आयोजन भी हुआ। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव प्रतीक थीं। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कठिन कालखंड में जिस निडरता से तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास में एक अद्वितीय अध्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने काशी से लेकर रामेश्वरम तक अनेक धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के कार्य को याद किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही महिला कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें लखपति दीदी योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला और मातृवंदना योजना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बना रही हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय, जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी एडवोकेट, दिनेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed