{"_id":"6a0637019e9de947650ede85","slug":"bjp-mahila-morcha-staged-a-sit-in-raising-slogans-against-sp-leaders-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177264-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में महिला मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की मांग उठाई। इस दौरान अखिलेश यादव शर्म करो और सपा नेताओं होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। धरने को संबोधित करते हुए डॉ. फरीदा ईरम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपशब्दों का इस्तेमाल समाज में गलत संदेश देता है। धरने के बाद भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इससे विपक्षी दल घबराए हुए हैं। महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अपशब्द कहना देश की जनता का अपमान है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, गौतम तिवारी, कमलेश जायसवाल, सरोज पांडेय, शुभ्रा सिंह समेत महिला मोर्चा की गई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।