फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bjp

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 02 Feb 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
bjp
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंडल के बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने महराजगंज, देहात और शिकारपुर मंडल के मंडल कार्य समिति, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक की।
उन्होंने कहा कि कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र के विकास का जो सपना देखा था, वह गांवों के विकास से ही संभव है। सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता कर रही है। योगी सरकार ने अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार विकास कार्यों गति दे रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मोदी सरकार किसानों और पंचायतों के लिए बहुत काम कर रही है। भाजपा सरकार आने के बाद ग्राम पंचायतों का बजट कई गुना बढ़ गया है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। बाकी दल किसी व्यक्ति या किसी परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि संगठन की मंशा है कि हमारा हर कार्यकर्ता नेता के रूप में जनता के बीच दिखे। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता ही जिला पंचायत का चुनाव लडे़ और जीतकर क्षेत्र का नेतृत्व करें।

जिला संयोजक और जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, संजय वर्मा, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, बबलू यादव,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, अंगद गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान अरविंद मौर्य, दिलीप शर्मा, प्रमोद पासवान, नरेंद्र पटेल, विजय पटेल, प्रदीप भारती, नागेन्द्र शुक्ल, सूर्यनाथ शर्मा, अमित अजन, विजय सिंह, अनिल कुमार दास, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed