{"_id":"65ba4e474a3075491a06ea77","slug":"bjp-government-is-cheating-farmers-akhilesh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-114840-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ छल कर रही भाजपा सरकार : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ छल कर रही भाजपा सरकार : अखिलेश
Wed, 31 Jan 2024 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पूर्वांचल किसान यूनियन के केंद्रीय कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई। पूर्वांचल के किसानों की मूलभूत समस्याओं, व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न, बेरोजगारी आदि मुद्दे पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ छलावा कर रही है। जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में चुनाव के समय न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 एवं 2700 रुपया प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद का गारंटी प्रस्तुत कर वोट बटोरने का काम करती है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी न सही ढंग से न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है और न ही किसानों का कर्ज माफ हो रहा है। महराजगंज में किसान नौजवान व्यापारियों के ऊपर किसी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो व्यापक जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ला, जितेंद्र यादव, रामदुलारे यादव, इसरार खान, उस्मान गनी उपस्थित रहे।