{"_id":"663a8ae3da0e88e13e0e7452","slug":"bjp-congress-and-bsp-candidates-took-nomination-papers-on-the-first-day-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121937-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले दिन भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले दिन भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र
Wed, 08 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ पर तहसील को जाने वाली सड़क पर नामांकन के दौरान लगा बैरिकेडिंग।संवाद
विज्ञापन
-प्रमुख दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी लिया पर्चा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नामांकन के पहले दिन छह प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए अभिलेख लिया गया। कुछ
प्रत्याशियों ने स्वयं नामांकन पत्र लिया। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी का चार सेट, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का चार सेट, बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम का दो सेट नाम निर्देशन पत्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से लिया गया। इसके अतिरिक्त अभय समाज पार्टी के बृजेश ने भी नाम निर्देशन पत्र का चार सेट प्राप्त किया। निर्दलीय प्रत्याशी छेदी मजदूर और दीनानाथ ने भी एक सेट नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा के साथ एआरओ सदर रमेश कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह मौजूद रहे। जबकि इनकी सहायता के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव, जेपी दूबे, राजी अख्तर, विनीत कुमार, कार्तिकेय, रामाज्ञा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जानिये कौन प्रत्याशी कहां का रहने वाला
-छेदी मजदूर, बांसपार बेजौली, निर्दल
-मोहम्मद मोसमे आलम, ग्राम मिठौरा, थाना भिटौली
-पंकज चौधरी, धनेवा धनेई, भारतीय जनता पार्टी
-वीरेंद्र चौधरी, सिंहपुर अयोध्या पोस्ट बरगदवा हरैया
-बृजेश, बोरदवार थाना कप्तानगंज, अभय समाज पार्टी
-दीनानाथ, अशोक नगर वार्ड महराजगंज ने निर्दल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
नामांकन कक्ष के बाहर फॉर्म तीन-ए को भी चस्पा करने का निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर कर सीसीटीवी, नामांकन कक्ष, प्रत्याशियों, कलक्ट्रेट कर्मचारियों के लिए और आमजन के लिए निर्धारित मार्गों और बैरियर को देखा। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
कलक्ट्रेट में लोहिया पार्क से लेकर कलक्ट्रेट गेट संख्या दो तक आने वाले विभिन्न मार्गों पर स्थापित बैरिकेड को देखा और निर्देशित किया कि बैरिकेड से आगे केवल अनुमन्य लोगों को जाने दें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग सतर्क और सक्रिय रहें। नामांकन कक्ष के भीतर प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश करने दें। इससे अधिक लोगों को प्रवेश न दें। उन्होंने नामांकन कक्ष के बाहर सूचना पट्ट पर फॉर्म तीन ए को भी चस्पा करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद