फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP-backed councilor of Nagar Panchayat Nichlaul resigns.

Maharajganj News: नगर पंचायत निचलौल की भाजपा समर्थित सभासद ने दिया इस्तीफा

Sat, 18 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP-backed councilor of Nagar Panchayat Nichlaul resigns.
अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को अपना त्यागपत्र सौंपतीं वार्ड नंबर-दो बरगदवा की सभासद प्रीति यादव
नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप, डलायुक्त स्तर से जांच कराने की मांग की
विज्ञापन

बोर्ड बैठक न बुलाने और वार्ड में बिना प्रस्ताव व सहमति के विकास कार्य कराने का लगाया है आरोप
महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर-दो बरगदवा की भाजपा समर्थित सभासद प्रीति यादव ने पद से इस्तीफा देकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी करने, नियमित रूप से बोर्ड बैठक न बुलाने और उनके वार्ड में बिना प्रस्ताव व सहमति के विकास कार्य कराने का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे प्रकरण की मंडलायुक्त स्तर से जांच कराने की मांग की है।
सभासद प्रीति यादव ने अधिशासी अधिकारी को संबोधित अपने त्यागपत्र में बताया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र के व्यवहार से वह मानसिक रूप से आहत हैं और भय के माहौल में जनप्रतिनिधि के दायित्वों का निर्वहन करने को विवश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में उनकी जानकारी और प्रस्ताव के बिना विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे जनता के बीच उनकी छवि प्रभावित हो रही है। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में नगर पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्यों की मंडलायुक्त स्तर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त गोरखपुर और जिलाधिकारी महराजगंज को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर-दो बरगदवा की सभासद प्रीति यादव का त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष समेत संबंधित उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

वर्जन
यह परिवार का मामला है। आपसी नाराजगी होती रहती है। यदि सभासद प्रीति यादव को किसी तरह की दिक्कत हुई है तो उसका निवारण नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कर लिया जाएगा।
- शिवनाथ मद्धेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed