फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Birsa Munda, a symbol of social change

Maharajganj News: बिरसा मुंडा सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक

Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda, a symbol of social change
परसामलिक/चौक बाजार। थारू बहुल ग्राम तैरानी में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। लोगों ने डेडियापाड़ा, गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक क्रांतिकारी नेता ही नहीं बल्कि आदिवासी पहचान, आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध बिरसा मुंडा द्वारा छेड़े गए उलगुलान (विद्रोह) ने न सिर्फ जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में थारू समुदाय की महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर एटीएस नौतनवा के बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को अभिभूत किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित स्टालों पर नवीन आवेदन भी कराया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गई। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने भी बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन विनोद कुमार विमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed