{"_id":"69c58d02600fc24dfa0470b9","slug":"bird-flu-threat-increases-in-border-districts-samples-to-be-taken-from-tomorrow-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174116-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा से सटे जिलों में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, कल से लिए जाएंगे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा से सटे जिलों में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, कल से लिए जाएंगे नमूने
Fri, 27 Mar 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
- सीवीओ के निर्देश के बाद निगरानी और सख्ती बढ़ी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी झापा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीमावर्ती जिले मोरंग और सुनसरी के साथ-साथ रूपन्देही, नवलपरासी और कपिलवस्तु में भी खतरा बढ़ गया है। संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने जनपद में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार से नमूने लिए जाएंगे।
बता दें कि, जनपद से नेपाल के रूपनदेही जनपद की सीमा जुड़ती है। बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले जनपद सीमा से दूर जरूर हैं, लेकिन रूपन्देही व कपिलवस्तु जनपदों में एहतियातन उठाए गए कदम को देखते हुए जिले में भी पशु चिकित्सा विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर विभागीय टीम मैदान में उतार दी है।
सीमा पर पुलिस व एसएसबी दोनों से अपील की गई है कि नेपाल की तरफ से पोल्ट्री फार्म के वाहन भारतीय क्षेत्र में दाखिल न होने दिया जाए। साथ ही नेपाल सीमा से जुड़ी भारतीय ग्राम पंचायतों में निगरानी के लिए पंचायती राज विभाग व ब्लाॅक स्तरीय पशु चिकित्सा विभाग की टीम को अलर्ट कर प्रतिदिन नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
248 पोल्ट्री फार्मों के लिए विशेष निर्देश
जनपद की बात करें तो पशु चिकित्सा विभाग की कुल 248 पोल्ट्री फार्म का संचालन है। 52 बड़े पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनसे प्रतिदिन 20 हजार अंडों का उत्पादन होता है। जिले में हाई अलर्ट के मद्देनजर सभी पोल्ट्री फार्मों में केयर टेकर के अतिरिक्त किसी अन्य के जाने पर रोक के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक पोल्ट्री के मुख्य द्वार पर सैनिटाइज टब रखा जाए और फार्म में जाने वाले हर किसी को इससे गुजरने के निर्देश हैं। सभी फार्म संचालकों के लिए यह आवश्यक कि वह स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग की टीम से सामंजस्य बिठाकर नमूना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
नेपाल प्रशासन ने अपने यहां के कुछ जनपदों में हाई पैनिक बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की है। यह पक्षियों में फैलने वाला अत्यंत संक्रामक इन्फ्लूएंजा है, जो मुर्गियों और पक्षियों से मनुष्यों तक फैलता है। नेपाल से जनपद की सीमा जुड़ी है इसलिए एहतियातन जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
- डाॅ. एजाज अहमद, सीवीओ, महराजगंज