फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike riding youth dies in road accident, two seriously

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 04:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident, two seriously
निचलौल। थाना क्षेत्र के चौक मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा परसा निवासी सदरे आलम (30) बुआ के लड़के मनौवर (30) निवासी सोहगौरा थाना चौक के साथ बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के गांव जयश्री स्थित ससुराल आए थे। जहां से दोनों फिर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दोनों चौक मार्ग स्थित बाली गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से बाइक लेकर आ रहे युवक शहाबुद्दीन (26) निवासी निपनिया थाना कोतवाली ठूठीबारी की बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान युवक सदरे आलम की मौत हो गई। जबकि दो युवक मनौवर और शहाबुद्दीन गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की मृत युवक सदरे आलम की करीब 15 दिन पहले जयश्री गांव निवासी एक युवती से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed