{"_id":"69b088582570d762e705e191","slug":"bike-riders-have-become-aware-they-are-not-leaving-home-without-helmets-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173094-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जागरूक हुए बाइक सवार, बिना हेलमेट नहीं निकल रहे घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जागरूक हुए बाइक सवार, बिना हेलमेट नहीं निकल रहे घर से
विज्ञापन
महराजगंज। बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की संख्या घटी है। संभागीय निरीक्षक परिवहन के मुताबिक जनवरी-फरवरी 2025 में बिना हेलमेट 634 का चालान हुआ था जबकि 2026 जनवरी-फरवरी में महज 170 बाइक सवारों को बिना हेलमेट जुर्माना भरना पड़ा।
शासन व विभाग लगातार प्रयास कर रहा कि यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति लोग जिम्मेदार बनें। इस उद्देश्य के तहत आयुक्त ने निर्देश मौजूदा वित्तीय सत्र में प्रभावी किया कि जनपद में संचालित सभी बाइक एजेंसियां अपने यहां बाइक बिक्री के साथ दो हेलमेट मुफ्त देंगी और इसका शुल्क नहीं लेंगी।
संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर 5 व पूरे जनपद में 17 बाइक एजेंसी संचालित हैं। आदेश के बाद न सिर्फ निशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराने के निर्देश एजेंसी संचालकों को दिया गया बल्कि विभागीय टीम ने लगातार निरीक्षण कर इसकी उपलब्धता व बाइक के साथ वितरण सुनिश्चित कराया।