{"_id":"69a9e3e9ad020c99780035bc","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172742-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मार दिया टक्कर
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली के अमहट गांव निवासी बृजेश मौर्या (25) बाइक से नेपाल स्थित अपने ननिहाल से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और युवक का सिर रोड के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।