{"_id":"694af7a951641b38500402f3","slug":"bike-rally-taken-out-ground-breaking-ceremony-for-hindu-conference-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167407-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक जुलूस निकाला, हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक जुलूस निकाला, हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज में आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर मंगलवार को क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भव्य बाइक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर की गई। इसके उपरांत बाइक जुलूस कार्यक्रम स्थल से निकलकर परतावल बाजार, चौक, पिपरिया, महराजगंज रोड, छातिराम और तिवारी टोला होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान भगवा झंडों के साथ जयघोष और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। नगर प्रचारक आदर्श ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना और युवाओं में राष्ट्र एवं धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान काशीनाथ सिंह, जनार्दन चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, प्रभा शंकर, पुनीत पाण्डेय, शिवम द्विवेदी मौजूद रहे।