फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rally organised for women empowerment, awareness created

Maharajganj News: महिला सशक्तीकरण के तहत निकाली गई बाइक रैली, किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organised for women empowerment, awareness created
दुर्गा मंदिर के पास से बाइक रैली निकालती महिला पुलिस कर्मी। 
मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

19 मार्च से शुरू हुआ इस 30 दिवसीय अभियान
महाराजगंज। चैत्र नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए जिले में मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 का आगाज हो गया है। 19 मार्च से शुरू हुए इस 30 दिवसीय अभियान को पुलिस ने सामाजिक चेतना के साथ जोड़ते हुए प्रभावी रूप दिया है।


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने महिला सशक्तीकरण बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुर्गा मंदिर से शुरू हुई रैली नगर तिराहा, उद्योग तिराहा होते हुए महुआ ढाला तक गई और वापस दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में 60 महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। इनमें महिला एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने सक्रिय भागीदारी की। एडिशनल एसपी, कोतवाली एसएचओ, आरआई, टीएसआई और महिला थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों, परिवहन साधनों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पेट्रोलिंग को सख्त किया गया है। छेड़छाड़, बाल विवाह, मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही घर-घर जाकर हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि हर महिला बिना झिझक सहायता ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि नवरात्र शक्ति का पर्व है। हम नारी शक्ति को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह अभियान अपराधों पर अंकुश लगाएगा और समाज में सम्मान की भावना बढ़ाएगा। स्कूल-कॉलेज, बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed