{"_id":"63dff1c8fd73f81d9917cbbc","slug":"bike-hit-by-uncontrollable-car-two-injured-maharajganj-news-c-7-1-44083-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेकाबू कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेकाबू कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल
Sun, 05 Feb 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर नहर पर महराजगंज से धरमौली की तरफ जा रही बेकाबू कार ने पुरैना से परतावल की तरफ जा रही बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेकाबू कार आगे जाकर एक पुल से टकरा गई। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। कार में चार बकरियां थी। आगे का पहिया पंचर होने से कार बेकाबू हुई। पुलिस ने कार सवार दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार घुघली थानाक्षेत्र के चौमुखा निवासी अनिल (30) तथा श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के चौपरिया निवासी राजन (20) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल राजन के पिता ने बताया कि बेटा राजन व दामाद अनिल एक जरूरी काम से पुरैना गए थे। वापस आते समय यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष भिटौली सुनील कुमार राय ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अज्ञात महिला का शव मिला
बृजमनगंज। रेहरवा रेलवे क्राॅसिंग के आगे ट्रैक पर रविवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव मिला
बृजमनगंज। रेहरवा रेलवे क्राॅसिंग के आगे ट्रैक पर रविवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन