फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bike driver's mother died in accident

Maharajganj News: हादसे में बाइक चालक की मां की मौत, बेटा घायल

Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
bike driver's mother died in accident
हाटा कोतवाली क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर ट्रक ने लिया चपेट में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। मंगलवार की सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर शिवराजपुर के पास ट्रक के नीचे आने से बाइक चालक की मां की मौत हो गई। जबकि वह घायल हो गया। महिला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिंघाडी बाजार की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिंघारी बाजार की रहने वाली 46 वर्षीय राबिया खातून उम्र 28 वर्षीय बेटे कलामुद्दीन के साथ बाइक से सुबह हाटा आ रही थीं। शिवराजपुर के पास सड़क पर एक ट्रक पहले से खड़ा था। इस दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के लिए सड़क की दाहिने तरफ आ गया। उसी समय कलामुद्दीन बाइक लेकर अपनी साइड से आ रहे थे। अचानक अपनी साइड में सामने ट्रक आने से वह घबरा गया। अभी बाइक चालक कुछ समझ पाता तब तक उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां के पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर ही राबिया खातून की मौत हो गई। जबकि क्लामुद्दीन घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बेटे को हाटा सीएचसी भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed