{"_id":"5d7000a78ebc3e93cb763e9e","slug":"bike-accident-maharajganj-news-gkp3203026125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
पुलिया से टकराकर खाई में गिरी बाइक, चालक की मौत
बरगदवा। थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर सोनिया नाला पुल के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में परसामलिक थाना क्षेत्र के खैरहवा निवासी बाइक चालक तेजप्रताप (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय चालक ने हेलमेट लगा रखा था। उधर, बुधवार की अलसुबह गांव के बाहर सड़क पर टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के खैरहवा गांव निवासी तेज प्रताप शर्मा (35) बरगदवा कस्बा के थाना चौराहे के पास वेल्डिंग की दुकान चलाता था। मंगलवार देर रात दुकान बंद कर वह घर लौट रहा था। तभी नौतनवां ठूठीबारी मार्ग के पास सोनिया पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे चालक बाइक लेकर 15 फीट नीचे खड्डे में गिर गया। हादसे में मौके पर चालक की तत्काल मौत हो गई। बुधवार की सुबह सड़क पर टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पत्नी शशिकला पति के मौत के बाद बदहवास हालत में पड़ी हुई है। मृतक के तीन बच्चे आदित्य(10), अंकिता (8) व आदर्श (6) को रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिवमनोहर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
11 बोरी नेपाली मटर बरामद
कोल्हुई। थाना क्षेत्र में आज लोटन मार्ग पर बभनी चौराहे के पास पुलिस टीम ने जांच के दौरान 11 बोरी विदेशी मटर बरामद किया है। वहीं, आरोपी को भी हिरासत में लेकर माल को कस्टम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मेंहदी हसन निवासी कैम्पियरगंज थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के पास से 11 बोरी विदेशी मटर व कार बरामद कर कस्टम को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
आठ नग साखू चिरान बरामद
चौक बाजार। क्षेत्र के बड़हरा राजा टोला शंकरपुर के रहने वाले जितेंद्र यादव के घर छापामारी कर वन विभाग की टीम ने आठ नग साखू का चिरान व तीन अर्द्धनिर्मित सोफा बरामद किया है। साथ ही जितेंद्र को पकड़ लिया है। वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वनजीव अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।