फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bike accident in death

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
bike accident in death
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली के पास ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के टीकर बाजार छपिया निवासी 30 वर्षीय मनीष पत्नी व बच्चों के साथ धरमौली में रहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह बाइक में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए थे। लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष की तीन वर्ष की बेटी नित्या तथा दो वर्ष का बेटा हर्ष है। पत्नी नेहा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। चौकी प्रभारी परतावल विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

....
बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
फरेंदा थानाक्षेत्र के लेहड़ा खास निवासी 56 वर्षीय कृष्णानंद बुधवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के मोड़ के पास गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। साइकिल सवार कृष्णानंद व बाइक सवार सुजीत यादव, सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां कृष्णानंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed