फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bikapur police reached Paratawal in search of girl kidnapped from Ayodhya

Maharajganj News: अयोध्या से अपहृत युवती की तलाश में परतावल पहुंची बिकापुर पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Aug 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bikapur police reached Paratawal in search of girl kidnapped from Ayodhya
महराजगंज। अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अपहृत युवती की तलाश में पुलिस सोमवार को परतावल पहुंची। टीम ने परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर पहुंचकर आरोपी व उसके पिता का बैंक डीटेल खंगाला। पुलिस टैबलेट जब्त कर खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा नौ जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई। पुलिस को दी तहरीर में मां ने बताया कि सुबह 9.15 बजे बेटी स्कूल के लिए निकली थी। करीब 10 बजे स्कूल से फोन आया कि वह एक फाइल लेकर गई है कह दीजिए की जमा कर दें। जब मैंने बताया कि वह स्कूल गई है तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद युवती का पता लगाना शुरू कर दिया। छात्रा की मां ने बीकापुर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर छात्रा का मोबाइल का कॉल डीटेल खंगालना शुरू कर दिया। छात्रा के इंस्टाग्राम आईडी से पता चला कि वह परतावल के रहने वाले युवक से बात करती थी। अयोध्या पुलिस युवती का पता लगाने में जुट गई। सोमवार को अयोध्या के बिकापुर कोतवाली क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर गौरी शंकर पाल, उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी, कांस्टेबल अभिषेक यादव व शिवानंद श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में जाकर आरोपी युवक व उसके पिता का बैंक खाते का डिटेल चेक किया। इसके बाद टीम ने युवक के घर पर भी दबिश दिया। आरोपी के माता-पिता से घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने उनका टैबलेट जब्त कर लिया। आरोपी युवक के माता-पिता ने हृदय रोगी होने का मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत कर अपना बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम निरीक्षक बिकापुर गौरी शंकर पाल ने बताया कि आठ माह से छात्रा का पता लगाया जा रहा है। उसके मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी से जिस नंबर से बातचीत हुआ था वह परतावल का रहने वाला है। युवती अपने साथ लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर युवक के साथ फरार है। आरोपी युवक व उसके पिता का बैंक डिटेल खंगाला जा रहा है। जांच के लिए उनका टैबलेट जब्त किया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed