{"_id":"658b25de98af9fdd2c0ed467","slug":"bihar-womens-team-in-final-kolkata-mens-team-in-semi-final-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12532-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिहार की महिला टीम फाइनल में, कोलकाता की पुरुष टीम को सेमीफाइनल में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिहार की महिला टीम फाइनल में, कोलकाता की पुरुष टीम को सेमीफाइनल में जगह
Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में नरकटियागंज की महिला टीम ने बलिया को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी स्पर्धा में पुरुषों के कोलकाता इलेवन स्पोर्टिंग क्लब ने शिवम स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमी चंपारण बिहार को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया।
मैच का शुभारंभ आईपीएल चीनी मिल सिसवा के यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने किया। इसके बाद महिला खिलाड़ियों का पहला मुकाबला टाउन क्लब नरकटियागंज, बिहार व महिला स्पोर्टिंग क्लब सोनाडीह बलिया के बीच खेला गया। छठे मिनट में ही नरकटियागंज की खिलाड़ी निशा कुमारी ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। फिर नरकटियागंज की खिलाड़ी रूपा कुमारी ने 16वें व 18वें मिनट में दो गोल मारकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद 10वें मिनट में पुनः नरकटियागंज की लवली ने गोल मारकर 4-0 की बढ़त दिला दी। मैच के आखिरी क्षणों में एक बार फिर बिहार की खिलाड़ी निशा कुमारी ने गोल मार कर अपने टीम के लिए फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। बलिया को 5-0 से हार का समाना करना पड़ा।
दूसरा मुकाबला कोलकाता इलेवन स्पोर्टिंग क्लब व शिवम स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमी चंपारण बिहार के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिये पसीने बहाते रहे। मध्यांतर के बाद के तीसरे मिनट में ही कोलकाता के खिलाड़ी उस्मान ने गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के 25 वें मिनट में कोलकाता के खिलाड़ी मुहम्मद कासिम व 28 वें मिनट में उस्मान ने दुबारा एक-एक गोल मारकर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई।