फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bicycle from Kathmandu...Nepali currency taken from Chitwan

Maharajganj News: काठमांडो से साइकिल...चितवन से ली नेपाली मुद्रा

Wed, 15 Jan 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bicycle from Kathmandu...Nepali currency taken from Chitwan
पकड़ा गया चीनी नागरिक। संवाद
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र और पगडंडियों पर इन दिनों कड़ी निगरानी की जा रही है। यही वजह है कि भारत में प्रवेश करते समय चीन का एक नागरिक गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसके पास भारत में प्रवेश करने के वैध कागजात नहीं थे। वह काठमांडो से चला तो बस से आने के बजाय उसने साइकिल खरीदी। इसके बाद वह वहां से सीधे चितवन पहुंचा। वहां पर उसने नेपाली रुपये लिया। उसके बाद भारतीय सीमा की ओर चल पड़ा। सोनौली बाॅर्डर पर आते ही वह पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार चीनी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यही पता चला कि भारत में प्रवेश करने का उसके पास कोई वैध प्रपत्र नहीं था। वह भारत में कहां जाना चाहता था, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। बाॅर्डर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की उसकी योजना फेल हो गई, क्योंकि भाषा और कागजात की जांच में वह पकड़ में आ गया। उसकी मंशा जानने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। वैसे सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ की बात नई नहीं है। ऐसा अक्सर होता रहता है। चौकसी का परिणाम है कि वह पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है। चीन के नागरिक के पास एक चाइनीज पासपोर्ट, कुछ नेपाली और चाइनीज करेंसी मिली है। उसके पास से नेपाली करेंसी 2480 व चाइनीज युआन 4766 बरामद हुए हैं। भारत में प्रवेश के लिए उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश के कारण उसके विरुद्ध सोनौली कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed