फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhoomi Pujan for the construction of a bridge at Semrahwa Ghat on the Rohin River.

Maharajganj News: रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Sat, 11 Apr 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the construction of a bridge at Semrahwa Ghat on the Rohin River.
26 करोड़ की लागत से पुल बनाने के लिए मिली स्वीकृति
विज्ञापन

अड्डा बाजार। रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने पूजन कराया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पुल निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वे इस घाट पर पुल निर्माण के लिए चार वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहे। ग्रामीणों की समस्या देखकर इस बार उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान लिया। नतीजतन 26.80 करोड़ की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिली। सेतु निगम को पुल बनाने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि 2022 से नौतनवा विधानसभा में इतने विकास कार्य हुए हैं, जो चार दशकों में नहीं हो पाए थे। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य हुए हैं। सड़कों के जाल बिछ गए है। नौतनवा के मुड़िला में फॉयर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। रोहिन बैराज का निर्माण हुआ। सोनौली में इमिग्रेशन चेक पोस्ट का आदि विकास कार्य हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, हरिकेश चन्द्र पाठक, राजेश यादव, सेतु निगम के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पंकज त्रिपाठी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed