Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhojpuri actress Neha Verma has been found guilty of the murder of a wife, committed alongside her alleged lover.

Maharajganj News: फेसबुक पर 50 लाख फॉलोअर्स, हत्या में दोषी साबित होने पर हवा बदली

Mon, 02 Nov 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Neha Verma has been found guilty of the murder of a wife, committed alongside her alleged lover.
महराजगंज। नगर पालिका के सुभाषनगर वार्ड की निवासी व भोजपुरी अभिनेत्री नेहा वर्मा अपने कथित प्रेमी के साथ उसकी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पाई गई है। फतेहपुर के अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है। फेसबुक पर उसके 50 लाख फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

इस मामले में अदालत छह नवंबर को सजा सुनाएगी। दोष सिद्ध होने की खबर के बाद पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर बतकही का दौर चल रहा है और लोग अपने-अपने तरीके से नेहा और उसके प्रेमी इंद्रमोहन की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

भोजपुरी में नाम कमा चुकी नेहा वर्मा पिछले लगभग पांच साल से बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में स्टेज शो के जरिये काफी लोकप्रिय हो चुकी थी। सोशल प्लेटफाॅर्म फेसबुक पर उसके पेज पर 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर भी बड़ी संख्या में लोग उससे जुड़े हैं। स्टेज शो, रील और भोजपुरी गानों के जरिये उसने कम समय में बड़ी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाखून में फंसे बाल से खुला राज
फतेहपुर अदालत में अभियोजन पक्ष ने बताया कि मृतका योगमाया के नाखून में फंसे बाल मिले थे। फॉरेंसिक जांच में उन बालों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बाल नेहा वर्मा के हैं। इसी साक्ष्य को अदालत ने महत्वपूर्ण माना। इसके अलावा कॉल डिटेल, लोकेशन और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी माना।

क्या है पूरा मामला
थरियांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश ने 26 दिसंबर 2021 को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उनकी बहन योगमाया की शादी 10 फरवरी 2015 को गुलरियापुर मजरे कूरा निवासी इंद्रमोहन लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद से इंद्रमोहन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर योगमाया को प्रताड़ित करता था। इसी बीच इंद्रमोहन के संबंध भोजपुरी अभिनेत्री नेहा वर्मा से हो गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर योगमाया को रास्ते से हटाने की साजिश रची।


वायरल होते रहते थे नेहा के वीडियोदोषी करार होने की खबर महराजगंज पहुंचते ही सुभाषनगर वार्ड में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि नेहा का परिवार लगभग 10 वर्ष पहले आया और जमीन खरीद कर घर बनवाया। यहीं से नेहा भोजपुरी इंडस्ट्री में चली गई। वह कभी-कभी ही घर आती थी। उसके फेसबुक पेज पर स्टेज शो के वीडियो वायरल होते रहते थे। स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे प्रेम प्रसंग में उठाया गया खौफनाक कदम बता रहा है, तो कोई इसे दहेज लोभ से जोड़ रहा है। सोशल मीडिया पर नेहा के फॉलोअर्स दो खेमों में बंट गए हैं। एक खेमा यह यकीन नहीं कर पा रहा है कि नेहा हत्या में शामिल हो सकती है। वहीं, दूसरा तबका अदालत के फैसले को सही ठहरा रहा है।


बोले अधिकारीमामला फतेहपुर जिले का है और वहां की अदालत ने फैसला दिया है। अदालत के फैसले का सम्मान है। वैसे नेहा वर्मा पर स्थानीय स्तर पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है। वह फतेहपुर में हुई हत्या के मामले में पकड़ी गई और वहीं के जेल में निरुद्ध है।
- धर्मेन्द्र सिंह, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article