{"_id":"698ce69ae4005d66c60bb572","slug":"bhim-army-workers-took-out-a-rally-in-support-of-ugc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-171363-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में निकली रैली
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पीजी कॉलेज के ग्राउंड से रैली निकाली गई, जिसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम, 2026'का समर्थन जताया। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा, जिसमें इन विनियमों को लागू करने की मांग की गई।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद ने कहा 13 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अधिसूचित किए गए थे, जो 2012 के नियमों का मजबूत और बाध्यकारी संस्करण हैं। इनका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति, लिंग, धर्म, दिव्यांगता आदि आधार पर भेदभाव रोकना और समावेशी वातावरण बनाना है। विनियमों के तहत हर कॉलेज-विश्वविद्यालय में समान अवसर केंद्र की स्थापना अनिवार्य है, जो वंचित वर्गों के छात्रों को शैक्षणिक सहायता, परामर्श और अधिकारों की जानकारी देगा।
इसके अलावा समानता समिति का गठन होगा, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और महिलाओं का प्रतिनिधित्व अनिवार्य है। यह समिति भेदभाव की शिकायतों का निपटारा करेगी।
विज्ञापन
रैली में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, एडवोकेट विश्वास कुमार, संजीव कुमार, सुमित पासवान, अमित, विशाल, विवेक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।