{"_id":"6042845e8ebc3ec39e72a379","slug":"bharti-maharajganj-news-gkp3872502115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश न मिलने पर गुस्साए नेपाली युवक, भर्ती स्थल पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश न मिलने पर गुस्साए नेपाली युवक, भर्ती स्थल पर तोड़फोड़
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ ने युवकों को शांत कराया, स्थिति नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी चार थानों की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां(महराजगंज)। सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन प्रवेश न मिलने पर शुक्रवार सुबह नेपाली युवाओं ने भर्ती स्थल पर हंगामा किया। पथराव की भी बात सामने आई है। सूचना सीओ पहुंचे और युवाओं को शांत कराया। शांति व्यवस्था के लिए सोनौली, बरगदवा, परसामलिक और नौतनवां थाने की पुलिस बुलानी पड़ी।
दरअसल, जीआरडी(गोरखा रिक्रूटिंग डिपो), कूड़ाघाट (गोरखपुर) द्वारा नेपाल के युवाओं के लिए नौतनवा इंटर कॉलेज परिसर में चार मार्च से सेना भर्ती रैली चल रही है। पांच मार्च को नेपाल के प्रदेश नंबर 4 के प्यूठान,रोल्पा, बांके, पर्बत, मुसतांग मनांग,नवलपुर जिलों के युवाओं की भर्ती होनी थी। इसके लिए युवा रात से ही खड़े थे। सुबह चार बजे से रैली स्थल के गेट से प्रवेश शुरू हुआ और सुबह नौ बजे गेट बंद कर दिया गया।
इस वक्त भी बड़ी संख्या में युवा बाहर खड़े थे। प्रवेश न मिलने से गुस्साए युवाओं ने मुख्य गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। मामूली पथराव भी हुआ। इससे कॉलेज के कार्यालय का शीशा टूट गया। मुख्य गेट तोड़ते अंदर घुसने का प्रयास भी किया गया। सूचना पर सीओ अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और युवकों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि नेपाली युवकों द्वारा प्रवेश न मिलने पर हंगामा किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं का शांत कराया गया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 700 लोगों को भर्ती के लिए लेना था, लेकिन लगभग चार हजार की संख्या में युवक पहुंच गए। कुछ युवकों ने प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा प्रारंभ किया।