फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bhanshahava-kathamandu road closed due to landslide

भूस्खलन से भैरहवा-काठमांडू मार्ग बंद

Mon, 05 Sep 2016 12:34 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
bhanshahava-kathamandu road closed due to landslide
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के चितवन जिले के नारायण और मुगलिंग के बीच पांच किलोमीटर दूरी तक भूस्खलन के कारण पहाड़ों से टूट कर पत्थर गिरने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। जिससे काफी संख्या में देशी व विदेशी सैलानी भैरहवा-काठमांडू मार्ग पर फंस गए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन


चितवन पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार की सुबह भारी बारिश की वजह से भैरहवा से काठमांडू मार्ग पर नारायणघाट और मुगलिंग के बीच चन्दीभान स्थान के पास करीब पांच किमी दूरी तक सड़क पर पहाड़ों से टूट कर पत्थर गिर गए हैं। इस भूस्खलन से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कई घर इसकी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


क्रेन व लोडर लगा कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों में सवार लोग सुबह से ही रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है। देर शाम तक रास्ता खुलने की बात कही जा रही है। जाम ज्यादा ना लगे, इसके लिये भूस्खलन के बाद यात्रियों को अब पोखरा और हेंतोंडा के रास्ते आगे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed