फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beware of offer links, if clicked the account will be empty

Maharajganj News: ऑफर वाले लिंक से रहें सावधान, क्लिक किया तो खाता खाली

Tue, 23 Sep 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Beware of offer links, if clicked the account will be empty
महराजगंज। जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी ऑफर वाले लिंक पर क्लिक करने के साथ ही अंजान व्यक्ति को ओटीपी साझा करने में सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन

जालसाजों की ओर से ऐसे ही लिंक सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस और साइबर सेल की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुलभार गांव के धीरेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले टीवी खरीदने पर ऑफर देने वाला एक लिंक मोबाइल पर आया। सोचा की सही होगा। लिंक पर क्लिक करते ही संबंधित जानकारी दर्ज किया। इतने से ओटीपी भरने के लिए बताया जैसे ही नंबर दर्ज किया वैसे ही खाते से 10,000 रुपये कट गए। रकम कटने के बाद लिंक पर कोई सूचना अपडेट नहीं हुई थी। मामले में अभी साइबर थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह से जालसाज लोगों को मोबाइल पर लिंक भेजकर फंसा रहे हैं। अगर कोई इनकी जाल में फंस रहा है तो उसका खाता खाली हो जा रहा है।
नवरात्र शुरू हो चुका है। इस कारण सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर की भरमार है। त्योहार के सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं, ऐसे में साइबर ठग खरीदारी पर भारी छूट का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। भारी डिस्काउंट देखकर लोग लिंक खोलते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं। ऑफर से जुड़े लिंक भी सोशल मीडिया पर हैं। इनमें साइबर ठगों के फर्जी लिंक भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर क्लिक करने से आपका खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जाता है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। लोगों से अपील है कि अनजान लिंक से दूर रहें। लुभावने ऑफर से जाल में न फंसे। समस्या होने पर तुरंत साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed