{"_id":"654a92d40f2341a3c10a6254","slug":"beo-farendas-salary-stopped-due-to-absence-in-election-related-meeting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9198-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निर्वाचन संबंधी बैठक में अनुपस्थिति पर बीईओ फरेंदा का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निर्वाचन संबंधी बैठक में अनुपस्थिति पर बीईओ फरेंदा का वेतन रोका
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निर्वाचन संबंधी बैठक में अनुपस्थित रहना खंड शिक्षा अधिकारी फरेंदा को महंगा पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने उनका वेतन रोक दिया। साथ ही कहा कि निर्वाचन की तैयारियों को शीर्ष प्राथमिकता पर रख कर कार्य किया जाए। इसमें शिथिलता बरतने वालों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने ये निर्देश मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से संबंधित बैठक में दिए। कहा कि 18 से 19 वर्ष के तथा महिला मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल की जाए। समाज कल्याण अधिकारी व दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वनटांगिया, मुसहर, थर्ड जेंडर व दिव्यांगो के मतदाता पहचान पत्र को बनवाने की दिशा में पहल की जाए। यह भी कहा कि सामूहिक विवाह के लाभार्थी महिलाओं की सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।