फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   behosh

जहरखुरानी का शिकार युवक सड़क के किनारे बेहोश मिला

Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
behosh
जहरखुरानी का शिकार युवक सड़क के किनारे बेहोश मिला
विज्ञापन

तीन महीने बाद दिल्ली से घर लौट रहा था, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। दिल्ली से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। शनिवार रात वह बेहोशी की हालत में फरेंदा रेलवे स्टेशन से सटे प्रेम पोखरे के करीब मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। सूचना पहुंची पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई।

कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम गुर्चिहा निवासी सचिन सिंह करीब तीन माह पहले रोजगार के लिए दिल्ली गया था। शुक्रवार को घर के लिए चला। शनिवार रात करीब आठ बजे प्रेम पोखरे के समीप गड्ढे में हाथ पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जब युवक को होश आया तो उसने बताया कि शनिवार देर शाम बस से घर आ रहा था। कैंपियरगंज के समीप जहर खुरानों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। युवक ने बताया कि उसका सारा सामान जहरखुरान ले गए। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने युवक को इलाज के लिए भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed